सागर-बिहारी जी मंदिर में महिलाओं ने जमकर उड़ाए रंग गुलाल

सागर में बिहारी जी के साथ
महिलाओं ने खूब रंग-गुलाल उड़ाए

सागर-बिहारी जी मंदिर में महिलाओं ने जमकर उड़ाए रंग गुलाल

सागर शहर के श्री देव अटल बिहारी मंदिर में रंगपंचमी पर्व पर पूजा अर्चना के साथ रंग गुलाल की होली खेल गई। महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से महिलाओ के लिए रंग पंचमी पर यहां होली खेली जाती है, 300 साल पुराने मंदिर में धुरेड़ी पर पुरुषो के द्वारा होली खेली जाती थी लेकिन महिलाओ की मांग पर कुछ सालो से यहां रंगपंचमी पर महिलाओ के द्वारा होली खेली जाती है पुरुषो को एंट्री नहीं दी जाती है लोग जाते भी है लेकिन बिहारी जी के दर्शन के साथ उन्हें वापिस लौटना पड़ता है हलांकि कुछ व्यवस्थापक जरुर मौजूद रहते है। बिहारीजी मंदिर में होली का नजारा देखने लायक था।मंदिर के पुजारी अमित चंचोदिया ने जानकारी देते हुए बताया की श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के साथ होली खेली वहीं आपस में एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाई।
शहर में रंगपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने रंग व गुलाल डालकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। रविवार को ही युवकों की टोलियां होली खेलने में मशगूल हो गई और ढोल-धमाकों व फाल्गुनी गीतों के साथ होली का आनंद उठाया। गली-मोहल्लों में भी होली की धूम रही। चारों ओर गुलाल उड़ती नजर आई। बड़ा बाजार इलाके में कृष्ण मंदिरों में जमकर होली खेली गई।


By - sagar tv news
12-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.