सागर-बेरंग लोगों के जीवन में रंग लौटती है यह टोली,सालों से चली आ रही यह परम्परा || SAGAR TV NEWS ||

 

होली का त्यौहार हो और बुंदेलखंड में बुंदेली फाग गीत न सुनाई दे, ऐसा हो नहीं सकता है। खुरई नगर और ग्रामीण अंचलों में हर जगह फाग गीत गाए जा रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों में फाग गीत की टोलियां नजर आती हैं। होली के अवसर पर देश भर में अनेक परंपराएं प्रचलन में हैं। ऐसी ही एक परंपरा बुंदेलखंड इलाके में मनाई जाती है। यहां होली के दिन से फाग गीत गाने की शुरुआत होती है, जो कई दिनों तक चलती है। नगर व गांव के लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। बता दें कि समूचे बुंदेलखंड में होली के दिन से कई दिनों तक बुंदेली फाग की धूम रहती है। जहां अलग-अलग गांव व शहरों में बुंदेली फाग की टोलियां ढोलक-नगाड़े की धुन पर पारंपरिक बुंदेली गीत फाग गाते हैं। कई दिन तक बुंदेली फाग संगीत का आयोजन विभिन्न जगहों पर भिन्न-भिन्न तरीके से किया जाता है। ऐसे में फाग संगीत का आनंद लेने सभी ग्रामीण भी एकत्रित होते हैं। खुरई के कई गांवों में बुंदेली फाग संगीत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों की फाग टोली के पारम्परिक संगीत का आनंद लिया जाता हैं।


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
12-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.