महिला पुलिस अधिकारियों ने बुल्डोजर चलाकर बलात्कारी का घर ढहाया || SAGAR TV NEWS ||

 

अंतर राष्टीय विश्व महिला दिवस के दूसरे दिन दमोह के रनेह में तीन साल बाद एक विडियो वायरल होने के बाद सामूहिक यौन शोषण का मामला सामने आया था, जिसमें चार आरोपी बनाए गए थे, तीन के पहले गिरफतारी हुई थी, चौथे आरोपी को गुरूवार को गिरफतार किया गया साथ ही आरोपी द्वारा कब्जा की गई 75 लाख रूपए कीमत की सरकारी भूमि बुल्डोजर चलाकर मुक्त करा दी गई। इसमें खास बात यह रही कि यह पूरी कार्रवाई महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ही पूरी कराई, हालांकि बैक सपोर्ट के लिए कई थानों की पुलिस कवर्ड किए हुए थी। बुल्डोजर उपनिरीक्षक नित्या त्रिपाठी व रनेह थाना प्रभारी प्रसिता कुर्मी ने चलाया। वहीं मोर्चा उपनिरीक्षक वन्दना गौर व हमूदा बानो सहित महिला आरक्षकों ने संभाला था।
बता दे कि अनुविभाग के रनेह पुलिस थाना में एक नाबालिग लड़के और नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत के तीन साल बाद हुए खुलासे में पुलिस ने दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपी नामजद किए गए थे। इनमें से चार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है। आपत्तिजनक वीडियो देखकर पीड़िता की मां को दिखा दिया, जो कि प्राथमिकी का कारण बना । पुलिस को सूचना मिलने पर दो अलग-अलग प्राथमिकी नाबालिगों की ओर से दर्ज की गई है। पुलिस को दिए सनसनीखेज बयान में बताया कि चार लोगों ने कई बार किया है। पुलिस ने पहले दो आरोपी नामजद किए थे। बयानों के बाद दो और आरोपी बनाए गए। वीडियो वायरल करने वाले को मिलाकर पांच आरोपी नामजद किए गए।


By - SAGAR TV NEWS
09-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.