होली खेलने घर जा रहे इंजीनियर ने दुनिया से कहा अलविदा || SAGAR TV NEWS ||

 

होली मनाने अपने घर आ रहे इंजीनियर युवक की एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर जान चली गई। वह ट्रेन से कैसे गिरा यह बात अभी साफ नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना षुरू कर दी है। वही, एक दूसरे मामले में भी युवक की अज्ञात कारणों जान चली गई। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। यह मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी का है।
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि 25 साल का युवक कुषाग्र आर्य भोपाल में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह भोपाल से अपने घर भैसदेही होली मनाने पातालकोट एक्सप्रेस से जा रहा था, इसी दौरान धाड़गांव के पास ट्रेन से गिरकर उसकी जान चली गई। रेलवे के गार्ड ने इस बात की जानकारी घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर डेड बाडी को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वही, एक दूसरे मामले में घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में मोहम्मद शेरू की अज्ञात कारणों जान चली गई। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे डेड घोसित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही हैं। ऐसे ही बसन्याढाना में एक महिला मनीषा धुर्वे ने जहर खाकर जान दे देने की कोषिष की। उसका विवाद अपने पति से हो गया था। इस बात के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।


By - Vinod Pataria Sagar TV News from Betul Ghoradongri.
09-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.