सागर-जगह-जगह उडा रंग-गुलाल, रंगों में सराबोर नजर आए लोग || SAGAR TV NEWS ||
सतरंगी रंगों का त्योहार होली धूमधाम और उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया। जहां हुलियारों की टोलियां फाग गाते हुए निकली, वही बच्चों और युवाओं में उत्साह देखा गया। बीना और खुरई शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रंग गुलाल उडना षुरू हो गया। सभी लोग रंगों में सराबोर दिखे। वही, बीना में राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल द्वारा जमकर होली खेली गई। होली का त्योहार फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार के चलते खुरई और बीना में जमकर उत्साह देखा गया। लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वही, बच्चों और युवाओ में भी खासा उत्साह देखा गया। इस दिन घर में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए गए। कहा जाता है कि इस दिन सभी लोग सारे गिले-शिकवे मिटाकर दोस्ती की एक नई शुरुआत भी करते है। वही, बीना में राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर भ्रमण करती हुई मां जागेश्वरी धाम पर संपन्न हुई यात्रा षुरू होने से पहले सभी रंग गुलाल से खेलते हुए नजर आए ऐसा लगा जैसे मां जागेश्वरी धाम पर साक्षात वृज के दर्शन हो रहे हो, राधा कृष्ण की जोड़ी, सभी रसिया, रंग गुलाल और फूलों से खेलते हुए नजर आए और सभी झूमकर नाचे और एक दूसरे को बधाई दी।
By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-