अब निवाड़ी में भी रुकेगी बुंदेलखंड एक्सप्रेस

 

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने निवाड़ी जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और उनकी परेषानी दूर होगी। क्षेत्रवासी लंबे समय से यह मांग उठा रहे थे।
मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान टेहरका रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नम्बर 11107 और 11108 ग्वालियर से काशी बनारस की ओर रोज चलने बाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ठहराव की शुरूआत की है साथ ही ट्रेन को टेहरका रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर काशी बनारस के लिए रवाना किया। बताया जाता है कि टेहरका रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर लंबे समय से मॉग चली रही थी। यहां के लोगो को ट्रेन पकडने के लिए दूर जाना पडता था। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि टेहरका के लोगो को प्रयागराज, काशी बनारस और ग्वालियर जाने के लिए सीधे रेल की सुविधा मिल गयी है। अव टेहरका के लोगो को ट्रेन पकडने झांसी, मऊ रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा और अपने ही स्टेशन से ट्रेन पकडकर जा सकेगे,पहले दिन टेहरका से 50 यात्रियों ने इसी ट्रेन से यात्रा की। इस अबसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, निवाड़ी जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, झांसी रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में टेहरका सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे ।


By - sagar tv news
07-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.