सागर में सड़कों पर उतरे किन्नरों ने दी जिलेभर में आंदोलन करने की चेतावनी

 

 


सागर में किन्नरों के बीच असली और नकली की ज़ग छिड़ गई है, किन्नरों के एक समूह ने सागर पुलिस को अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। शहर के मुख्य बाज़ार में प्रदर्शन करते हुए किन्नरों के एक समूह ने शहर में नकली किन्नरों के लोकल गुंडों की मदद से अवैध वसूली करने का दावा किया। किन्नरों ने खुद की जान को ख़तरा बताते हुए कहा कि उनपर नकली किन्नरों द्वारा कई बार कटर और हथियार से जानलेवा हमला भी किया गया। जिसकी शिकायत उन्होने पुलिस अधिक्षक तक से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे नकली किन्नरों के गिरोह का मन बढ़ गया है। जिससे उनके रोज़ी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। किन्नरों ने जल्द नकली किन्नरों पर कार्रवाई नहीं करने पर ज़िले भर में आंदोलन करन की चेतावनी भी दी।


By - SAGAR TV NEWS
06-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.