फायरिंग से तनाब के हालात गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 


बीती देर रात नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरीबड़ी में फायरिंग से तीन युवक घायल हो गए। यह फायरिंग किस वजह से हुई, इसकी जानकारी साफ नहीं हो सकी। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी मुताबिक गांव के ही रामजी पटेल ने तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। जिससे प्रहलाद पटेल, रवि पटेल, नीरज पटेल घायल हुए है। घायलों को गंभीर हालत में इलाज कराने गोटेगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। वही घटना के बाद एसडीओपी परसोत्तम मरावी ने ग्राम सिमरीबड़ी के लिए फोर्स तैनात करवा दिया, ताकि तनाव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। वही, इस मामले में थाना प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि गांव में घटना स्थल की जांच चल रही है। लेकिन यह घटना कैसे हुई और क्या वजह रही, यह बताना अभी संभव नहीं है। गौरतलब है कि जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। खासकर गोटेगांव और गाडरवारा क्षेत्र कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही गोटेगांव में गोली चलने से एक नाबालिग घायल हुआ था। इसके पहले मुंगवानी थाना के ग्राम गाडरवारा खेड़ा में दो युवकों के मर्डर होने की घटना हो चुकी है। जिसके आरोपियों का अब क पता नहीं चला है। ऐसे ही गाडरवारा में भी दिनदहाड़े हुई एक गोल्ड लोन कंपनी में लूट की घटना को कई दिन बीत चुके है लेकिन लुटेरे लापता हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।


By - Sagar Tv News
05-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.