तहसील परिसर में चोर के हौसले बुलंद डंपर की बैटरी चोरी करते पकड़ा गया || SAGAR TV NEWS ||

 

डबरा तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां के कर्मचारियों ने एक युवक को बोरी में बेटरी रखकर ले जाते हुए पकडा। यह युवक डंपर से बेटरी चुराकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला कायम कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें बीते दिन अवैध रेत का परिवहन कर रहे डंपर और ट्रेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी प्रखर सिंह ने जप्त कर तहसील परिसर में रखवाया था, लेकिन इन वाहनों की बैट्रीयां लगातार चोरी हो रही थी, जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने अधिकारियों से की थी, इसके चलते अधिकारियों ने चोर को पकड़ने के लिए चेकिंग लगाई, इसी बीच तहसील परिसर में रखे डंपर से चोर बैट्री चुराते हुए एक युवक को कर्मचारियों ने रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया, पकड़ा गया चोर हुकम सगर नाम का युवक निकला, जो लगातार जप्त वाहनों की बैट्रीयो पर हाथ साफ कर रहा था। इसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस को उम्मीद है इससे और भी कई खुलासे होंगे।


By - SAGAR TV NEWS
04-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.