सागर-सगाई के बाद साली पर आया जीजा का दिल, ...और अपने साथ भगा ले गया !

सागर में शादी से पहले
साली को भगा ले गया जीजा !

 

सागर-सगाई के बाद साली पर आया जीजा का दिल, ...और अपने साथ भगा ले गया !

शादी का रिश्ता तय होने के बाद सगाई हुई लेकिन दूल्हे राजा का दिल अपनी साली पर आ गया, और उसे भगा कर अपने साथ ले गया, पलिस ने 5 दिन बाद दोनों को बरामद कर लिया है,जिसके बाद दोनों ही परिवारों में हड़कंप मच गया, पुलिस ने 5 दिन तक तलाश करने के बाद दोनों को बरामद किया साली को उसके परिजनों के सुपुर्द किया तो वही मंगेतर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,मामला सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र का है जहां सगाई होने के बाद 27 फरवरी को मंगेतर अपनी नाबालिक साली को लेकर भाग गया था पुलिस ने उसे विदिशा जिले के गंजबासौदा से बरामद किया पीड़िता ने बताया कि आरोपी रितिक चक्रवर्ती के द्वारा उससे छेड़छाड़ की गई और धमकी भी दी गई है जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की धाराओं में इजाफा किया है, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ रायसेन के गैरतगंज निवासी आरोपी रितिक उर्फ मोहित चक्रवर्ती की सगाई नाबालिग की बड़ी बहन से हो गई थी। दो महीने बाद उसकी शादी भी होने वाली थी। सगाई के बाद वह अपनी मंगेतर की छोटी बहन से लगातार मोबाइल पर चैटिंग करता था। आरोपी ने मोबाइल पर बात करते-करते नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा लिया। रितिक आगासौद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल 27 फरवरी को आया था। वह यहां मोबाइल का चार्जर लेने के बहाने आया था। इस दौरान उसने नाबालिग से बात की और उसे बहला फुसलाकर मौका पाकर भगा ले गया था।


By - Yogendra Singh Gaurs report from Khurai
04-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.