कांग्रेस के हंगामा के बाद विधान सभा की कार्यवाही स्थगित,जीतू पटवारी निलंबित || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश विधान सभा के बजट सत्र में सदन के भीतर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोक-झोंक हुई। गृहमंत्री ने जीतू पटवारी को सदन से सस्पेंड करने की मांग उठाई है। विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जीतू पटवारी को बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।जानकारी के अनुसार आज विधानसभा के अंदर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच तीखी नोंक झोक हुई है। रिलायंस के जामनगर जू के वन्य प्राणियों को दिये जाने के मामले पर जमकर हंगामा हुआ। सदन में पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। बजट सत्र से जीतू पटवारी को सस्पेंड करने की मांग सत्ता पक्ष की ओर से गृह मंत्री ने उठाई थी।पटवारी ने सदन में कहा था कि- मध्यप्रदेश सरकार ने रिलायंस ग्रुप को इंदौर जू से 6 बाघ, 5 शेर, 8 घड़ियाल, 2 बंगाली लोमड़ी और 1 हनी बेजर दिए हैं। जानवर जामनगर भेजे गए, जहां रिलायंस ग्रुप की बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और अंबानी का घर है। हमारे प्रदेश को इन सबके एक्सचेंज में तोते, चिड़िया, छिपकलियां और झगड़ने वाले बंदर मिले। यह कैसा न्याय है? इस पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटवारी को झूठा बताते हुए कहा- इसके सबूत हैं तो सदन में रखिए। मिश्रा ने पटवारी को बजट सत्र से सस्पेंड करने की मांग की। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को विधानसभा के बजट सत्र से विधानसभा के नियम 264 के तहत निलंबित किया गया है। सत्ता पक्ष बीजेपी ने पटवारी के खिलाफ विशेष अधिकार हनन लाई थी। सदन में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटवारी के निलंबन का प्रस्ताव रखा था। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बजट सत्र से निलंबित करने की कार्यवाही का विरोध किया है। कहा कि – जीतू पटवारी को निलंबित करना अलोकतांत्रिक कदम है। विधानसभा अध्यक्ष को निलंबन पर पुनर्विचार करना चाहिए। एक तरफा निलंबन की कार्रवाई विधानसभा की उच्च परंपराओं के अनुकूल नहीं है।


By - SAGAR TV NEWS
02-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.