मुर्गे को थाने में लेकर पहुंची महिला, शिकायत सुन पुलिसकर्मीयो का भी घुम गया माथा

 

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला घायल मुर्ग को लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में पहुंचकर अपने पड़ोसी के ऊपर मुर्गे की चोरी करना और उसे मारकर खाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने घायल मुर्गे को थाने में पुलिसकर्मियों को दिखाया। पीड़ित महिला की शिकायत सुनकर थाने के पुलिस भी हैरान में पड़ गए। महिला ने आरोपी के खिलाफ में मामला दर्ज करने की मांग की है। पूरा मामला जिले के रतनपुर क्षेत्र का है।दरअसल, रतनपुर थानांर्गत ग्राम सिल्दहा में रहने वाली जानकीबाई बिंझवार देसी मुर्गा पालन करती है। जिसके मुर्गें इधर-उधर घूमते रहते हैं। तभी उसके पडोस में रहने वाले बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर थाने पहुंची। जानकी बाई का आरोप है कि इसके पहले भी इन लोगों ने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। जिससे पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। तब उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वही पुरे मामले में रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि इस मामले में महिला को समझाइश दी है। मामले की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
02-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.