सागर-शराबी युवक को युवती को बीच रास्ते रोकना पडा महंगा,युवती ने की जमकर धुनाई || SAGAR TV NEWS ||

 

एक शराबी युवक को युवती को बीच रास्ते रोकना और उससे अपशब्द कहना भारी पड़ गया। महिला और उनके भाइयों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस में उसके खिलाफ मामला कराया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवती उसे चप्पल से धुन रही है। मामला सागर जिले के बीना है।
जानकरी के मुताबिक आचवल वार्ड में रहने वाली श्रुति राजपूत अपनी सहेली के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। तभी पाठक वार्ड में रहने वाला अर्जुन ठाकुर स्कूटी के सामने आकर खड़ा हो गया। वह शराब के नशे में था, युवती ने उससे हटने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं हटा और अपशब्द कहने लगा। इस दौरान अर्जुन ने धक्का दिया, जिससे उसकी सहेली गिर गई। यह देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और बमुश्किल वे वहां से निकल पाए। यहां तक कि इस आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। उस समय तो युवती अपने घर चली गई, लेकिन जब उसने यह घटना अपने परिजनों को बताई तो भाई भड़क गए। वह घर से निकले तो युवक अर्जुन गांधी तिराहे के पास टकरा गया। इसके बाद युवती और उसके भाई ने युवक की बीच सड़क पर पिटाई करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। युवती की शिकायत पर बीना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Bina.
02-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.