सागर-दीवार में छेदकर नगदी-गहने ले गए चोर घर वाले सोते रह गए

सागर-घर वाले सोते रहे बदमाशों ने
उड़ा दिया लाखों का माल

सागर-दीवार में छेदकर नगदी-गहने ले गए चोर घर वाले सोते रह गए

 

सागर जिले के खुरई में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने खैरा नाका क्षेत्र में एक घर में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जबकि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोते रहे। चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी चुराकर फरार हो गए। शहरी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

पीड़ित हरजू अहिरवार का परिवार खाना खाने के बाद सो गया था लेकिन वे सुबह उठे तो पीछे का कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने नीचे से झांक कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। घर के पीछे से देखा तो दीवार को तोड़कर चोरी की गई थी। पीछे खेतों में भी सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी और पेटियों को तोड़कर एक किलो चांदी, तीन तोला सोने के जेवर सहित 70 हजार रुपये नगदी कुल ढाई लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही शहरी थाना प्रभारी सतीष सिंह पुलिस बल सहित पहुंचे और घटना का जायजा लिया। सागर से एफएसएल की टीम ने भी फिंगर प्रिंट सहित अन्य जानकारी जुटाई।


By - Yogendra Singh Gaus report from Khurai
01-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.