सागर | शादी समारोह में बाराती की हत्या,आरोपी फरार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में गोली मारकर एक युवक का मर्डर कर दिया, मर्डर की वजह पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है, जहां बारातियों के बीच हुए विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है, जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को खुरई रोड पर स्थित धर्मशाला में एक शादी समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए परसोरिया थाना बैरसिया से सुनील यादव अपने भाइयों के साथ आया था। रात करीब 11 बजे खुरई रोड आईटीआई के सामने बारात में शामिल सुनील के पास उसी के गांव से आया हुआ राजू उर्फ धर्मेंद्र यादव आया। उसने सुनील के सिर पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली सुनील के सिर पर लगी। गोली लगने से घायल सुनील को उसके भाई भूपेंद्र और अन्य साथियों ने तत्काल मकरोनिया स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल क भोपाल रैफर कर दिया गया। भोपाल में इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया।


By - SAGAR TV NEWS
27-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.