बोरवेल में 30 फिट पर अटकी 3 साल की बच्ची,मचा हड़कंप || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के छतरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां एक बार फिर एक मासूम बच्ची बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है। घटना का पता चलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और जिले के अधिकारी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले के बिजावर थाना इलाके के ललगुवां पाली गांव की है। जो छतरपुर से करीब 45 किमी. दूर है। यहां तीन साल की मासूम बच्ची रीना विश्वकर्मा उर्फ नैनसी खेलते-खेलते रविवार की शाम करीब 5 बजे एक बोरवेल के खुले गड्ढे में गिर गई। परिजनों और ग्रामीणों को जैसे ही नैनसी के बोरवेल के गड्ढे में गिरने का पता चला तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों तक खबर पहुंची और प्रशासनिक अमला हरकत में आया। प्रशासन की टीमें ललगुवां गांव पहुंची हैं और उसके बाद बच्ची की जिंदगी को बचाने की कोशिश शुरु होगी। बताया जा रहा है कि बोरवेल के गड्ढे में गिरी बच्ची रीना करीब 30 फिट गहराई में फंसी हुई है।


By - SAGAR TV NEWS
26-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.