प्रसूता वार्ड में युवक के इस कदम से मचा हड़कंप || SAGAR TV NEWS ||

 


डिंडोरी में जिला अस्पताल के प्रसूता बार्ड में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक प्रसूता से मिलने आये युवक ने बार्ड में भर्ती मरीजों के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने युवक से माचिस छीन ली। नही ंतो बडा हादसा हो जाता।
गुरुवार की रात करीब 11 बजे फरीद खान नाम का युवक प्रसूता बार्ड में पहुंचा और आत्मदाह करने की कोषिष करने लगा। जब इस मामले की जानकारी स्टाफ नर्स और अस्पताल चौकी पुलिस को मिली तो वे वहां तत्काल पहुंचे। लेकिन वह फरार हो गया। इस युवक ने बार्ड में जाकर पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की इसका पता नही चल पाया है लेकिन इस घटना से जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मौके पर नही पहुंचे, उन्होंने जिला अस्पताल के बड़े बाबू को घटना का जायजा लेने भेज दिया, हैरत की बात तो यह है कि अस्पताल प्रबंधन ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को नही की है। अगर युवक के शरीर में आग लग जाती तो अस्पताल में बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था।


By - sagar tv news
24-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.