सागर के आरोपियों को दमोह पुलिस ने पकड़ा, कर्ज बढ़ने पर निकले थे ATM लूटने !

 

 

youtube पर एटीएम काटने का तरीका सीखकर सागर जिले के सानौधाा निवासी 4 युवक एटीएम काटने निकल पड़े। रात के अंधेरे में इन्होंने सागर और दमोह जिले में 4 अलग-अलग स्थानों पर एक ही निजी इंडिया वन बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया था, लेकिन ये असफल रहे। दमोह पुलिस ने मशक्कत के बाद इनको शिकंजे में ले लिया है। आरोपियों ने बताया कि उनके सिर पर कर्ज बढ़ गया था, जिस कारण वे एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे थे। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दमोह और सागर जिले में बीते दो महीनों में एटीएम को गैस कटर से काटने की चार घटनाएं सामने आई थींं। हालांकि चारों घटनाओं में आरोपी असफल रहे थे। सबसे पहले सागर के सानौधा, उसी दिन रात में दमोह के बाहरी इलाके में, तीसरी परसोसिया और चौथी घटना पथरिया संजय नगर चौराहा पर एटीएम को गैस कटर से काटने की घटना सामने आई थी। सबसे अहम बात चारों घटनाओं में एक ही निजी बैंक के एटीएम को काटने का प्रयास किया गया था, जिनमें सुरक्षागार्ड नहीं होते हैं। पुलिस ने इस मामले में विशेष टीम गठित कर साइबर सेल की मदद ली थी।


By - SAGAR TV NEWS
23-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.