सागर- वन विभाग में चौकीदार ने शराब के नशे में जा-न दे दी

 

भतीजे का जन्मदिन मनाने के बाद बड़े पिता जो वन विभाग चौकी में चौकीदारी का काम करता था। उसने पेड़ पर फंदे से झूलकर जान दे दी। जब लोगों ने उसे इस हाल में देखा तब उसकी साँसें चल रही थी। लेकिन कुछ देर बाद उसका दम निकल गया। घटना सागर के देवरी के महाराजपुर थाना इलाके से सामने आई है। मृतक के भाई संतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की उसके बड़े बेटे का जन्मदिन था। कार्यक्रम होने के बाद बड़े भाई नीरज पटेल उम्र 32 साल निवासी सिलकुही गांव नौरादेही वन विभाग में चौकीदारी करता था जो वहां चला गया था। कुछ देर बाद उन्हें पता चला की नीरज घर से कुछ ही दूरी पर फंदे से झूल गया है।
मामले में महाराजपुर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर डेड बॉडी का पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदोरिया ने बताया की नीरज ने शराब के नशे में ऐसा कदम उठाया है। मामले की जाँच की जा रही है।


By - sagar tv news
21-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.