सरकार ने अगर वादा खिलाफी की तो धूल चटा देंगे सिंधिया ! || SAGAR TV NEWS ||

 


एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा की कोई भी सरकार हो अगर सरकार जनता के साथ वादा खिलाफी करती है। तो आपका जनसेवक उसको धूल चटा देगा। वहीं उन्होंने कहा की उनकी आजी अम्मा ने उस समय छल कपट कर मुख्यमंत्री डीपी मिश्र की कांग्रेस सरकार गिराई थी, यही काम उनके परिवार ने भी मध्य प्रदेश में करके दिखा दिया है। ये बात ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी के शिवपुरी कही।
दरअसल केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहाँ देर रात चिलोद में एक जनसभा में उन्होंने तीखे तेवर दिखाए। और कांग्रेस पर तो हमला बोला। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जमकर गुणगान किए।
वही सिंधिया ने कहा कि उनको राजनीति का कोई मोह नही। सिंधिया परिवार जनसेवा के लिये तत्पर रहा है।
इसके अलावा सिंधिया ने कहा कि उन्होंने बीजेपी सरकार को बनाने में जी जान लगा दी। क्योंकि 18 महीने की कांग्रेस सरकार जनता के वादों पर खरी नही उतरी।


By - sagar tv news
21-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.