घर में घुसकर युवक की जान ले ली,बहन को भगा ले जाने वाले युवक ने बोला धाबा || SAGAR TV NEWS ||

 

कटनी की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, पिछले एक महीने से चाकूबाजी की घटना में जबर्दस्त इजाफा हुआ है और एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे ही घटना फिर घटी और दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक की चाकू मारकर जान ले ली गई। मामला कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला की है।
यह मामला मृतक महेश वंशकार की बहन के साथ छेड़खानी और उसे भगा ले जाने से जुड़ा होना बताया जा रहा है। मृतक के भाई विष्णु वंशकार ने बताया कि तीन चार दिन पहले उसकी बहन को कुछ लोग भगा कर ले गए थे। बीती शाम उसकी बहन को जब वे छोड़ने आए तो विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा की वह लोग गाड़ी छोड़ कर भाग गए थे। इस मामले की जानकारी एनकेजे पुलिस थाने को दी गई । दूसरे दिन सुबह जब परिवार के लोग शादी कार्यक्रम में व्यस्त थे और महेष और छोटा भाई घर में थे। तभी चार पांच लोग दो बाइक से घर पहुंचे और महेष पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसने दम तोड दिया। घटना के बाद वे भाग गए। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों की तलाषष्षुरू कर दी है। वही, नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है, जल्द ही वे पकडे जाएंगे।


By - sagar tv news
21-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.