घर पर आतिशबाजी बनाते समय शॉट सर्किट से लगी आग, 3 लोग अस्पताल पहुंचे || SAGAR TV NEWS ||

 

घर पर अवैध तरीके से आतिशबाजी बनाई जा रही है। अंजाम ये हुआ की शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी। जिस वजह से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। घटना शिवपुरी जिले के सिरसौद कस्बे से सामने आई है। बताया जा रहा है की पिछले कई सालों से यह परिवार अवैध आतिशबाजी बनाने का कार्य कर रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करना यह समझ से परे है। फिलहाल घायलों का इलाज शिवपुरी के जिला अस्पताल में जारी है। घायलों के परिजन का कहना है। की अनार बनाते समय बिजली का शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लगी है।
तो इस पूरे मामले पर पोहरी एसडीओपी एस.एस मुमताज का कहना है। कि अवैध आतिशबाजी में शॉट सर्किट से आग लगी हैं। घर पर ही बनाई जा रही थी घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा है। जिसमें जांच के बाद विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।


By - Rakesh Bhoj ,Shivpuri (MP)
19-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.