सागर-जूनियर थानेदार के घर पहुंची पुलिस, देखिए क्या है मामला || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। अब चोरों ने शहर की साईं वाटिका में रहने वाले जूनियर थानेदार के घर में सेंध लगाई है। चोर पुलिसकर्मी के मकान से जेवरात और नकद रुपए लेकर फरार हुए है। घटनाक्रम के समय एसआई ड्यूटी पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार एसआई चंद्रकांत भारद्वाज मोतीनगर थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित एक कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह बहरोल थाना की सेसई साजी पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं। शनिवार रात वे ड्यूटी पर गए थे। वहीं बेटा भोपाल चला गया था। इस दौरान घर में ताला लगा था। सूना मकान होने का फायदा उठाकर चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने घर में रखी अलमारियां और अन्य सामान की तलाश की।

चोर घर में रखे 70 हजार रुपए नकद, 25 चांदी के चूड़ियां, 11 सिक्के, 5 जोड़ी पायल, बिछड़ी, पासबुक समेत अन्य सामान लेकर भागे हैं। रविवार को घटना सामने आई तो मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम में निरीक्षक एसएल चौधरी, सहायक सुधांशु कुमार और रावेंद्र राजपूत ने वारदातस्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस ने कमला भारद्वाज की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
19-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.