सागर-सिविल लाइन की दुकान में लगी आग,ऑनलाइन शॉपिंग का रखा सामान जला || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पम्मा साहू काम्प्लेक्स के पीछे रविवार को एक दुकान में आग पर गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मचा। सूचना पर फायर फाइटर और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी में दुकान में रखा ऑनलाइन शॉपिंग का सामान जलकर राख हुआ है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन की के पम्मा साहू काम्प्लेक्स में स्थित किराना दुकान के ऊपर ऑनलाइन शॉपिंग का सामान रखा था।
दुकान प्रताप सेठ की बताई जा रही है। रविवार दोपहर अचानक दुकान से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। जिसे देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर फाइटर को सूचना दी। खबर मिलते ही दो फायर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। करीब 20 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आगजनी में दुकान में रखे कार्टून और अन्य सामान जला है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं नुकसानी का आंकलन किया जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
19-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.