सागर-रिश्तेदारों ने मिलकर अपहरण किया और लाखों रूपये की लूट कर ली

सागर-रिश्तेदारों ने मिलकर अपहरण किया और लाखों रूपये की लूट कर ली

सागर में व्यक्ति का अपहरण कर पिटाई
फिर रिश्तेदारों ने ही की लाखों की लूट !

सागर जिले के देवरी में संपत्ति की लालच में एक व्यक्ति का इलाज के बहाने अपहरण कर लिया और उन्हें उसके ही रिश्तेदार जंगल में ले गए। जहाँ उनसे मारपीट कर डराया धमकाया और लूट की घटना को अंजाम दिया। मामला गौरझामर थाना इलाके के नया नगर गांव का है। फरियादी का आरोप है। की पुलिस ने उसकी और परिजनों की रिपोर्ट नहीं लिखी। जिसके बाद बाबूलाल राजपूत ने एसपी के नाम देवरी एसडीओपी पूजा शर्मा को आवेदन दिया। जिसमें उनके साथ हुई लूट की वारदात करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
बाबूलाल के मुताबिक कैलाश राजपूत विलोनी गांव थाना करेली जिला नरसिंहपुर, चंद्रभान सिंह राजपूत नया नगर, गुड्डू पंडा, इन तीनों ने मिलकर उन्हें सियरमऊ इलाज कराने के बहाने कार में बिठाया। और टडा के पास झिरिया खेड़ा के जंगल में ले जाकर मारपीट की साथ ही सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रुपए मांगे साथ ही धमकाया की पैसे न देने पर जान से मारकर जंगल में फेंक देंगे। जिससे घबराये बाबूलाल ने उनकी बात मान ली। इसके बाद तीनों आरोपी कार से नया नगर घर आए। जहाँ उन पर दबाव बनाकर जमीन विक्रय की 45 लाख रुपए नगद राशि, उनकी पत्नी के जेवरात करीब 5 किलो चांदी के जेवरात, 10 तोले से ज्यादा वजन के सोने के जेवरात, जमीन और मंदिर के दस्तावेज के अलावा एक लोहे की पेटी लूटकर ले गए।
बताया गया की बाबूलाल राजपूत की पत्नी की बीते 14 दिसंबर को अचानक जान चली गयी थी। जिससे वो अकेले रहते हैं। दमा रोग से पीड़ित होने से चलने फिरने में असहाय हो गए हैं। जिसका फायदा उठाकर उनके रिश्तेदार चंद्रभान, कैलाश और गुड्डू पंडा ने मिलकर उनकी सारी संपत्ति लूट ली।
मामल में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है की जाँच की जा रही है।--------

 

 

 


By - Saurabh Nagariya Sagar TV News from Deori.
19-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.