सागर- पिकअप वाहन की वजह से बाइक सवार दो लोग पहुंच गए अस्पताल

 

सागर जिले के बंडा थाना इलाके में सड़क हादसा हुआ। जहां एक पिकअप वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये पूरी घटना बंडा बांदरी रोड पर सेमरा दांत मोड़ से सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सेमरा दांत निवासी गणेश विश्वकर्मा और जुगत विश्वकर्मा बाईक से बंडा तरफ आ रहे थे। सेमरा दांत मोड पर पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर 108 वाहन पहुंचा। जिससे दोनो घायलों को बंडा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद गंभीर घायल होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को सागर रेफर कर दिया। इसको लेकर 108 वाहन के डॉक्टर रीतेश राय और डॉक्टर मानवेन्द्र सिंह ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
17-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.