सागर-भगवान भोलेनाथ के विवाह क़ी हल्दी रस्म के साथ ही मंडप की पंगत दी गई

सागर-भगवान भोलेनाथ के विवाह क़ी हल्दी रस्म के साथ ही मंडप की पंगत दी गई

सागर-भगवान भोलेनाथ के विवाह की
हल्दी रस्म मंडप की पंगत भी हुई

सागर के जैसीनगर में प्रसिद्ध ऐतिहासिक बड़े महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह के 1 दिन पहले हल्दी की रस्म और मंडप की पंगत का आयोजन किया गया। जिसमें बुंदेलखंड की परंपरा अनुसार कच्ची पंगत दी गई। जहाँ नगर के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाई और गाजे-बाजे पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।
मंदिर के पंडित नंदकिशोर चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान भोलेनाथ के विवाह की मंदिर में सभी रस्मे चल रही है। हल्दी चढ़ाई गई साथ ही मंडप की कच्ची पंगत दी गई महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से पूरे विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे जैसीनगर बड़े महादेव मंदिर से बारात निकाली जाएगी। जी पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हिमांचल टोरिया स्थित मां पार्वती मंदिर पहुंचेगी। जहां पूरी विधि विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह संपन्न होगा।
बता दें कि राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। बांदकपुर जागेश्वर मंदिर की तर्ज पर बड़े महादेव मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।--------


By - Brajendra Rackwar Sagar TV News from Jaisinagar.
18-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.