सागर- कांग्रेसियों के बागेश्वर धाम जाने पर बोले मंत्री, ये लोग चुनावों के समय जाते हैं मंदिर

 

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बागेश्वर धाम सरकार से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं इसको लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की कांग्रेस के लोग तो चुनाव के समय मंदिरों में जाते हैं और चुनावी पर्यटन करते हैं पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा धर्म पर विश्वास करती है धर्म को मानने वाली पार्टी है। इसलिए कांग्रेस चुनावों के समय मंदिरों में जाती है पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा धर्म को मानती है धर्म हमारी संस्कृति है उसके आधार पर हम लोग चलते हैं। ये बात उन्होंने सागर के शाहगढ़ में कही।
इसके अलावा सागर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कलेक्टर को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने उन्हें उल्लू का पट्ठा कहते हुए सीएम का चापलूस बताया था। इस पर मंत्री से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की सभी को शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए। ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सभी का अपना मान सम्मान होता है। शब्दों की मर्यादा रखना चाहिए।दरअसल मंत्री भूपेंद्र सिंह बागेश्वर धाम में शिवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाले 121 कन्या विवाह में शामिल होने जा रहे थे। जहां शाहगढ़ पहुँचने पर भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता रंजोर सिंह के नेतृत्व में गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया गया।वहीं शाहनगर नगर के विकास के बारे में उन्होंने कहा की कई सारी योजनाएं चल रही हैं। सड़कों के लिए भी सरकार राशि दे रही है।-


By - SAGAR TV NEWS
17-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.