सागर-दुर्लभ कश्यप की तर्ज पर गैंग चलाने वाले को पुलिस कैसे पकड़ा देखिए || SAGAR TV NEWS ||

 


उज्जैन के दुर्लभ कश्यप गैंग की तर्ज पर सागर में 0001 गैंग बनाकर कटरबाजी, लूट, मारपीट सहित तमाम अपराध करने वाला गैंग के सरगना मनु सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध की दुनिया में महज 15 साल की उम्र में कदम रखने वाला 0001 गैंग का सरगना बड़ी मुश्किल से पुलिस के हत्थे चढ़ा है।बीते दिनो शहर के तिली तिराहे पर एक व्यक्ति की गर्दन पर थर्माकोल कटर अड़ाकर लूट करने के बाद भागते समय उसका हाथ टूट गया था। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी, जैसे ही वह डॉक्टर के यहां इलाज कराने और हाथ पर प्लास्टर चढ़वाने पहुंचा, पुलिस ने उसे धर दबोचा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग युवकों, नई उम्र के लड़कों को साथ में मिलाकर बदमाशी शुरू करने वाले युवकों ने 0001 नाम से अघौषित गैंग बना ली थी। गैंग का सरगना बाघराज वार्ड निवासी मनु उर्फ मयंक साेनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे हाल ही में तिली तिराहे पर कटर दिखाकर लूटपाट के मामले में माेतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद भागते समय गिरने से उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वह इलाज कराने और हाथ पर प्लास्टर चढ़वाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। लूट की घटना में उसका साथी बदमाश साहिल साेनी फरार है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मनु को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
मोतीनगर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 0001 गैंग का सरगना बदमाश मनु उर्फ मयंक सोनी पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है। उसे जिला प्रशासन ने जिलाबदर भी किया था। वह अब भी जिलाबदर है, बावजूद इसके सागर में गुपचुप तरीके से डेरा जमाकर वह अपराधों को अंजाम दे रहा था। जानकारी अनुसार मनु ने महज 15 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। शुरुआत में वह कटरबाजी करता था, बाद में अवैध शराब, लूट, नकबजनी से लेकर तमाम अपराधों को अंजाम दिया है। पहले वह नाबालिगी का फायदा उठाकर सख्त कानून से बचता रहा है। हालांकि अब वह 20 साल का हो चुका है।


By - sagar tv news
16-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.