मुख्यमंत्री का फर्जी निज सचिव गिरफ्तार,बहन की शादी एसपी को दिया न्यौता,तो खुली पोल | SAGAR TV NEWS

 

खुद को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज सचिव बताकर अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले आरोपी आकाश दुबे को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी बहन की शादी के कार्ड में खुद के नाम के आगे निज सचिव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल लिख रखा था।
एक कार्ड दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को दिया गया था। एसपी सिंह ने जब नाम पड़ा, तो उन्हें संदेह हुआ, क्योंकि उनकी जानकारी के मुताबिक इस नाम का कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज नहीं है। इसके बाद उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस नाम का कोई भी अधिकारी नहीं है। इसके बाद एसपी सिंह ने कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत को संबंधित युवक को बुलाकर मामले की सत्यता जानने के लिए कहा। टीआई राजपूत ने आकाश दुबे को कोतवाली बुलाया और जब उससे पूछताछ की, तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। उसे धारा 419 और 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
16-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.