सागर- पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल, कलेक्टर को लेकर कह गए ऐसा कुछ || SAGAR TV NEWS ||

 

पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने सागर कलेक्टर को लेकर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सागर में प्रर्दशन के दौरान कलेक्टर को उल्लू का पट्ठा कह दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शॉट्स

दरअसल बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे। जहाँ गेट के बाहर सुरेंद्र चौधरी लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। जहाँ वो भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर हमलावर थे। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही।
बता दें की नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया कोरेगांव निवासी जग्गू उर्फ जगदीश यादव मर्डर कांड हुआ था। जिसके फरार आरोपियों की गिरफ्तारी साथ ही सदर केन्ट क्षेत्र, नगर पालिका मकरोनिया, नगर परिषद कर्रापुर समेत आस पास के गांवों के किसानों और आमजनों की कई बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण, मकरोनिया और सदर क्रमांक चार के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की युवा, किसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय पहलवान बब्बा मन्दिर के पास इकट्ठे हुए जहाँ से हाथों में तिरंगे झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। जहां जमकर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कार्यवाही की मांग की


By - Sagar Tv News
15-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.