चोरी की बाइक बेचने के फिराक में पकडा गया आरोपी

 

दमोह जिले के हटा पुलिस के लिए सिरदर्द बने बाइक चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ ही गए। पुलिस ने 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी गई चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस इन आरोपियों की तलाष लंबे समय से कर रही थी। यह बाहन दमोह कोतवाली, राजपुरा और हिंडोरिया पुलिस थाना क्षेत्र से चुराए गए थे।
वीओ
इस मामले में एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा को सूचना मिली थी कि अंधियारा बगीचा क्षेत्र में एक ब्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल जो कि बिना नम्बर की है वह बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो उसे पकडा गया और उसने अपना नाम सोनू अहिरवार बताया। पुलिस ने जब उससे मोटरसाइकिल के दस्ताबेज मांगे तो वह नही दे सका। संदेह होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने मोटरसाइकिल चोरी कर इसे बेचने कबूल किया। उसने बताया कि उसने अपने साथी जुगल अहिरवार और प्रभु अहिरवार के साथ मिलकर दो साल पहले बाइकें चुराई थी। इसके बाद पुलिस ने चोरी गई सभी मोटर साईकल जप्त कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी जुगल अहिरवार, प्रभु अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों के बिरुद्ध मामला कायम किया गया।


By - sagar tv news
13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.