ब्यूटी पार्लर में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किए हैरान कर देने वाली खुलासे || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने इस रैकेट में षामिल कई युवतियों सहित ब्यूटी पार्लर संचालक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लिम्बोदी ग्राम इलाके के रानी बाग कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चला कर अनैतिक कार्य किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर दबिश देकर मौके से विदेशी युवतियां और मुख्य सरगना जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब और अन्य सामग्री भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि जावेद और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट के मुख्य सरगना है और विदेशों और अन्य राज्यों से युवतियों को कांटेक्ट बेस में लाकर यहां अनैतिक कार्य करवाया जाता था। पुलिस ने मुख्य सरगना जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई जिसकी तलाश में जुटी है।


By - Sagar Tv News
13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.