BJP विधायक को सिंघम स्टाईल में दिखाई वर्दी की धौंस, थानेदार को किया लाईन हाजिर


BJP विधायक को वर्दी की धौंस
दिखाना थानेदार को पड़ा भारी !

 

BJP विधायक को सिंघम स्टाईल में दिखाई वर्दी की धौंस, थानेदार को किया लाईन हाजिर


BJP विधायक को थानेदार ने
सिंघम स्टाईल में दिखाई वर्दी की धौंस

धौंस जमाने वाले थानेदार को
एसपी ने किया लाइन हाजिर

तू-तू, मैं-मैं के बाद आधी रात को ही
धरने पर बैठे BJP विधायक

बकवास मत करना..दिक्कत खड़ी
हो जाएगी कहते वीडियो वायरल

छतरपुर से चंदला विधायक है राजेश प्रजापति

 

एमपी के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने में बीती रात हंगामा हो गया। चंदला से​भाजपा विधायक राजेश प्रजापति और थाना प्रभारी हेमंत नायक में बहसबाजी हो गई। विधायक पर फर्जी एफआईआर कराने का आरोप लगाकर टीआई ने एफआईआर लिखने से साफ इं​कार​ कर दिया। इस दौरान दोनों में तू-तू, मैं-मैं भी हो गई। बात आगे बढ़ी तो टीआई ने मर्यादा तोड़ते हुए विधायक को ही धमकाते हुए अंगुली उठाकर बोले ए...बकवास की बात मत करना...उल्टे-सीधे शब्द प्रयोग करोगे तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी...।

वायरल वीडियो में थाने में विधायक राजेश प्रजापति थाने के अंदर चैनल के पास दरवाजे पर बैठे थे, टीआई हेमंत नायक खड़े-खड़े विधायक से जोर-जोर से बात करते नजर आ रहे हैं। वे विधायक पर फर्जी एफआईआर कराने का आरोप लगा रहे हैं। विधायक प्रजापति ने उनसे बोला कि आपने फर्जी एफआईआर दर्ज की है। इसको लेकर दोनों में बहसबाजी होने लगी। बात बड़ी तो विधायक ने कहा कि आप बकवास कर रहे हैं। इस पर टीआई तैश में आकर विधायक को अंगुली दिखाकर धमकाते हुए ऐ बता दिया मैंने... बकवास मत करना। उल्टे-सीधे शब्द बोले तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी? विधायक का आरोप है कि जब टीआई एक विधायक से इस तरह व्यवहार और बात करते हैं तो आम जनता का क्या हाल करते होंगें
विधायक थाने में ही धरने पर बैठ गए तो रात में बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युम सिंह भी थाने पहुंच गए थे। रात में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा थाने पहुंचे और विधायकों से चर्चा कर आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सुबह थाना प्रभारी हेमंत नायक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 


By - sagar tv news
13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.