राज्यसभा में जया बच्चन को आया गुस्सा, सभापति को दिखा डाली उंगली, BJP ने की निंदा || STVN INDIA ||

 

 

राज्यसभा में जया बच्चन को आया गुस्सा, सभापति को दिखा डाली उंगली, BJP ने की निंदा || STVN INDIA ||

जया बच्चन ने सभापति को
दिखाई उंगली...हुई ट्रोल !

BJP और यूजर्स बोले
जैसी पार्टी-वैसे संस्कार

एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स समाजवादी पार्टी की नेता को उनके बर्ताव और गुस्से को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. मिसेज बच्चन की यह निंदा राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ को उंगली दिखाने को लेकर हो रही है.

सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल एक वीडियो में समाजवादी पार्टी की सांसद को आसंदी की ओर उंगली उठाते देखा जा रहा है. साथ ही भाव-भंगिमाओं पर गौर पर करने पर जया बच्चन काफी गुस्से में भी नजर आ रही हैं. सदन में असंसदीय अचारण को लेकर ही सपा सांसद की यूजर्स आलोचना कर रहे हैं.

वायरल वीडियो को इसी बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान का बताया जा रहा है. दरअसल, सदन में हंगामा करने और कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में कांग्रेस सांसद रजनी पटेल को मौजूदा सत्र के शेष बचे दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था. इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विरोध जताया और कांग्रेस सांसद का समर्थन किया. सपा सांसद का कहना था कि रजनी को बोलने का मौका नहीं दिया गया. इसी दौरान हंगामे के बीच महिला सांसद ने वेल से गुजरते हुए आसंदी को उंगली भी दिखाई.

वीडियो को लेकर भाजपा ने भी जया को निशाने पर लिया है। ट्विटर यूजर्स के साथ BJP के नेता भी जया बच्चन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से BJP सांसद और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने लिखा है कि जया बच्चन जी रंगमंच और लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच का अंतर रखिए। युवा पीढ़ी आपका अनुसरण करती है।

BJP दिल्ली के प्रवक्ता अयज सहरावत ने लिखा है कि राज्यसभा सांसद जया बच्चन का व्यवहार शर्मनाक है’। राजस्थान बीजेपी के नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने लिखा ‘अहंकार में चूर जया बच्चन राज्यसभा में उप-राष्ट्रपति को उंगली दिखा रही हैं। लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे लोग कैसे आ जाते हैं।

#jayabachchan #jagdeepdhankar #outburst #angry #angryreaction #paparazzi #samajawadimp #sp #mp #rajyasabha #rschaiman #viralvideo #budgetsession #parliament #india #newdelhi #vicepresident #samajwadiparty #stvnindia #audioviral #viralvideo


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS ,STVN INDIA
13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.