टूटते टूटते बचा ये घर पति पत्नी में अदालत में कराया समझौता खुश होकर लौटे घर || SAGAR TV 24X7 ||

 

न्यायालय में केवल अपराधियों को सजा नहीं दी जाती बल्कि परिवारों को बिखरने से बचाने का भी कार्य भी किया जाता है। ऐसे ही 3 मामलों में पति पत्नी के बीच खुरई के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव ने समझौता करवाकर उनकी गृहस्थी बचाई। यह पहल नेशनल लोक अदालत में देखने को मिली।
बताया जाता है कि भोपाल निवासी कल्याण सिंह और खुरई की सरोज प्रजापति अलग रह रहे थे। नेशनल लोक अदालत में उनके बीच बातचीत हुई और दोनों साथ में रहने के लिए राजी हो गए। ऐसे ही एक अन्य मामले में खुरई के लीलाधर प्रजापति और उसकी पत्नी राजकुमारी निवासी कर्रापुर का समझौता कराया गया और दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। न्यायालय में ही पति पत्नी को फिर से मालाएं पहनाकर खुशी खुशी घर भेजा गया। ऐसे ही टीकमगढ़ निवासी काजल कुचबंदिया अपने माता पिता को बिना बताए ही अपने खुरई निवासी पति से समझौता करने चली आई। काजल ने बताया कि मां के बहकावे में आकर ही पति से अलग रह रही थी अब वह खुश है।


By - Sagar Tv News
12-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.