बेटी चीखते हुए पड़ोसियों के पास भागी और जब लौटी तो पिता ने माँ की जान ले ली

बेटी चीखते हुए पड़ोसियों के पास भागी और जब लौटी तो पिता ने माँ की जान ले ली

एक हफ्ते में तीसरी पत्नी की हत्या
घटना से दहशत में आये लोग

पति ने अपनी पत्नी की चाकुओं से गोदकर जान ले ली। जब वो पत्नी पर हमला कर रहा था तब बेटी अपनी जान बचाने चीखते चिल्लाते हुए पड़ोसियों के पास भागी और जब लौटी वो उसकी माँ की डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। घटना बालाघाट जिले के बहेला थाना इलाके के अमेड़ा गांव से सामने आई। हैरानी की बात ये है की जिले में एक हफ्ते में इसी तरह की ये तीसरी घटना है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी का मर्डर किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को अस्पताल भेजा था। बताया गया की दुर्गा प्रसाद बावनकर की पत्नि सरला बावनकर जो सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दुर्गाप्रसाद नशा और जुआ का आदि था। जिसने अपनी लत के चलते सब कुछ गंवा दिया। किसी तरह उसकी शिक्षिका पत्नी परिवार का भरण पोषण करती थी। अमेड़ा के सरकारी स्कूल में पदस्थ सरला बावनकर को नहीं पता था कि बाहर से आये जिस पति के लिए वह खाना बना रही है। वही पति उसका मर्डर कर देगा। जब तक पड़ोसी पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी पति बॉडी के पास हाथ में चाकू लेकर बैठा था। और किसी को पास नहीं आने दे रहा था। पुलिस ने किसी तरह उसे बातों में उलझाकर रंगे हाथ दबोचा।
एसडीओपी लांजी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मर्डर में शामिल हथियार को बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।--------

 


By - Pankaj Daharwal Sagar TV News from Balaghat.---------
10-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.