सागर- सड़क किनारे कुछ ऐसा मिला की पुलिस को पहुंचना पड़ा

 

सागर जिले के खुरई में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलियुगी और बेरहम मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को फैंक दिया है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल शहरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच षुरू कर दी।
वीओ
जानकारी के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण केंद्र के सामने खाली मैदान पर एक कुत्ता मांस नोच रहा था। जिसको देख लोगों ने कुत्ते को भगाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो भ्रूण मिलने की पुष्टि हुई। भ्रूण के पास एक चादर भी मिली है। अब यह भ्रूण इधर कैसे पहुंचा यह लोगों को समझ नहीं आ रहा। हालांकि आषंका जाहिर की जा रही है कि भ्रूण मिलने वाले स्थान से 500 मीटर की दूरी पर सिविल अस्पताल है। वही से आया हो। इस मामले में शहरी थाना प्रभारी सतीष सिंह ने बताया कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। आसपास के लोगों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।


By - sagar tv news
08-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.