विधायक ने गज़ब कर दिया समस्या बताने आई महिला से करा दिया अस्पताल का उद्घाटन

 

 

विधायक ने ऐसा कुछ काम किया की लोग भी देखते रह गए। विधायक पहुंचे तो स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने थे। लेकिन उन्हें एक महिला समस्या सुनाने पहुँच गयी तो उन्होंने उसी महिला से स्वास्थ्य केंद्र का फीता कटवाकर उदघाटन करा दिया। तस्वीरें छतरपुर जिले के बक्सवाहा की हैं।
ये सब तब हुआ जब विधायक प्रद्युमन सिंह क्षेत्र के निमानी गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्भ करने पहुंचे थे।
दरअसल भाजपा ने प्रदेश भर में विकास यात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान सरकार के विकास कार्यों का हिसाब किताब जनता के बीच जाकर उन्हें बताया जा रहा है। जिसको लेकर निमनी उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने क्षेत्रीय विधायक प्रद्युमन सिंह पहुंचे थे। इस दौरान अपनी समस्या को लेकर पहुंची गांव की एक वृद्ध महिला से उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन पूरी विधि विधान से संपन्न करवाया। विधायक के इस कार्य की मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।

इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीएमओ ललित उपाध्याय ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ होने से पहले यहां के लिए स्टाफ की व्यवस्था शासन की ओर से कर दी गई है। हमारा प्रयास रहेगा की बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उप स्वास्थ्य केंद्र निमानी के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकें।

वहीं विधायक ने कहा की ये जंगली इलाका है यहाँ कोई अस्पताल नहीं था। उप स्वास्थ्य केंद्र के बनने से मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। खासकर महिलाओं को डिलेवरी के लिए परेशन नहीं होना पड़ेगा।--------बक्सवाहा से विनोद बिल्थरे सागर टीवी न्यूज़।--------


By - Sagar Tv News
07-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.