सागर- धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई संत रविदास जी की जयंती

 

सागर जिले की नरयावली विधानसभा के ग्राम परसोरिया, सेवारी, मोठी, बरखेड़ा, सानोधा में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना की प्रदेश संयोजक रेशु चौधरी, अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, हरिकिशन अहिरवार ने रविदास महाराज की आरती की। इस दौरान रेशु चौधरी ने कहा कि गुरु महाराज सबको साथ रहने का संदेश देते थे। हमें जलन भावना को खत्म कर एक साथ रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओ को 8 फरवरी को आयोजित होने वाले समागम में आमंत्रित किया।


By - Sagar Tv News
06-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.