CM ने कमलनाथ के लिए गाया गाना-तेरी प्यारी प्यारी सूरत को किसी की नजर न लगे

 

 

तेरी प्यारी प्यारी सूरत को किसी की नज़र न लगे, ये गाना किसी और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गाकर पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसा है। दरअसल मुख्यमंत्री उपचुनाव के मद्देनज़र अशोकनगर जिले के मुंगावली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने ये गाना गुनगुनाया साथ ही करोड़ों की सौगात भी क्षेत्र वासियों को दी। उन्होंने गाना इसलिए गाया क्योंकि बीते दिन पूर्व सीएम कमलनाथ इंदौर में एक खेत में फसल देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ सरकार में थे तब हमने उनसे कहा कि आप खेतों में जाकर लोगों को हुई फसलों का नुकसान की जानकारी लें। लेकिन वह मुख्यमंत्री रहते कभी भी फसल देखने नहीं गए इसलिए उन्होंने ये गाना गाया।--------शॉट--------
इसके अलावा कार्यक्रम शुरू होते ही एक बच्ची तेज तेज रोने लगी। लेकिन उसे काफी देर तक मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। लेकिन जब मीडिया की नज़र उस पर पड़ी तो सीएम ने लड़की दीपा केवट को अपने पास बुलाया जहाँ बच्ची ने रोते हुए मंच से शिवराज सिंह को अपनी बीमारी की समस्या बताई। शिवराज सिंह ने बच्ची को मंच के पीछे रखी कुर्सी पर बैठा दिया लेकिन वो लगातार रोती रही। कुछ देर बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने जब मंच से चेताया तो लड़की मुख्यमंत्री के पास पहुंची। दीपा केवट ने आंखों में परेशानी होने की बात कही। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने उससे कहा की सरकार इलाज करवाएगी। 

 
 

By - Rahul Kumar Jain (Ashok Nagar MP)
15-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.