पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के पांचवें दिन गजरथ महोत्सव,उमड़ा जनसैलाब

 

दमोह जिले के बटियागढ़ में चल रहे पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के पांचवें दिन गजरथ महोत्सव हुआ। मुनी श्री सुव्रत सागर जी और छुल्लक श्री वर्धन सागर के ससंघ में मुख्य प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया के प्रतिष्ठाचार्योत्व में बटियागढ़ में चल रहे श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव में आखरी दिन तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक भारी आस्था श्रद्धा के साथ मनाया गया। 12.30 बजे से जिन बिम्ब स्थापना की गई। इस मौके पर दोपहर 2 बजे से गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें आस्था का अपार जनसैलाव उमड़ पड़ा।
बताय आगया की पात्र शुद्धि, अभिषेक, शन्तिधारा, नित्य महापूजन के साथ शुरू हुई। तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को सुबह मोक्ष की प्राप्ति हुई। जैसे ही तीर्थंकर भगवान के मोक्ष जाने की घोषणा प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया ने की उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने जयकारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। लोग खुशी से झूमने लगे। विविध प्रकार के वाद्ययंत्र बजाए गए। भगवान के नख, केश, पिच्छि, कमण्डल और काजल की डिब्बी, आभूषण, झारी, सलाई, बाजूबंद समेत अन्य को प्राप्त करने का सौभाग्य श्रेष्ठियों को हासिल हुआ। मोक्ष कल्याणक की पूजन की गई। आयोजन के आख़िरी दिन विश्व शांति की कामना के साथ विश्व शांति महायज्ञ पूर्णाहुति हवन किया गया। शांतिपाठ और विसर्जन भी किया गया। इसके अलावा गजरथ महोत्सव में सात फेरी हुई। जिसे देखने जैन और जैनेतर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाव बटियागढ़ में गजरथ की परिक्रमा देखने उमड़ पड़ा।--------शॉट/बाइट---------बटियागढ़ से अनवर अली सागर टीवी न्यूज़।--------


By - SAGAR TV NEWS
03-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.