सागर एसपी ने जब एक के बाद एक मारे गोल,तो लोग पड़े हैरत में || SAGAR TV NEWS ||

 

कहते है कोई कितना भी बडा अधिकारी क्यों न बन जाए लेकिन उसके अंदर खेल प्रतिभा कही न कही मौजूद ही रहती है। जब वह किसी को खेल खेलते हुए देखता है वह भी अपने आप को नहीं रोक पाता और उनके साथ खेलने को मजबूर हो जाता है और उनकी यह प्रतिभा देखकर लोग भी तारीफ करना नहीं भूलते। बहरहाल, लोगों को पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक का एक नया रूप देखने को मिला।
बताया जाता है कि सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक तरुण नायक कार्यक्रम स्थल कजलीवन मैदान में निरीक्षण करने के लिए गए थे, जब वे निरीक्षण कर रहे थे, उनको वहां खिलाडी फुटबाल खेलते हुए दिखे। यह देखकर उनके अंदर का भी खिलाडी जाग गया और इन आला अधिकारियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेली, एसपी तरुण नायक ने एक के बाद एक कई बार गोल किए, वे किसी बेहतर खिलाडी से कम नहीं लग रहे थे। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरत में पड गए और उनके खेल का जमकर लुफ्त उठाया। बताया जाता है कि एसपी साहब का ये अंदाज देखकर वहां के लोग भी उनके दीवाने हो गए।


By - Sagar tv news
03-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.