सागर-वन कर्मियों के ऊपर फेंका बम, बहुत बच गए वन कर्मी

सागर-वन कर्मियों के ऊपर फेंका बम, बहुत बच गए वन कर्मी

सागर-वन कर्मियों पर बम से हमला
बाल-बाल बच गए वन कर्मी

सागर के रहली थाना इलाके में वन कर्मियों की जान उस समय मुसीबत में पड़ गयी जब उन पर बम से हमला हो गया। हालांकि इसमें वन कर्मी बाल-बाल बच गए। ये पूरी घटना नौरादेही अभ्यारण्य के सिंगपुर रेंज से सामने आई है। बताया जा रहा है की रेंजर ऑफिसर सौरभ जैन के नेतृत्व में लकड़ी चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से सागौन माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है जिससे बौखलाए लकड़ी चोरों ने बीती रात वन अमले पर बम फेंक कर हमला किया। वन माफियाओं का यह प्रयास असफल रहा। कर्मचारी इस घटना में बहुत बच गए। इसमें कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बीट गार्ड ने वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर द्वारा वन माफियाओं के अभ्यारण क्षेत्र में घुसकर सागौन चोरी की सूचना दी गई थी। जिसके बाद निर्देशों का पालन करते हुए टीम द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान वाहन के आगे जोरदार बम धमाका हुआ। जिससे कुछ देर के लिए गस्ती दल के सदस्य सहम गए। और इसके बाद आसपास बम फेंकने वालो की तलाश की गई। लेकिन अंधेरा होने की वजह से अज्ञात आरोपी भागने में कामयाब हो गए। मामले में बीट गार्ड भगीरथ पटैल ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
02-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.