बीजेपी की विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बड़ी तैयारी, कई विधायकों के कटेंगे टिकिट !

MP में 45 से ज्यादा
बीजेपी विधायकों के
कटेंगे टिकिट

3 बार से लगातार
विधायकों के टिकिट
पर मंडराया खतरा

गुजरात फ़ॉर्मूले पर
MP में बढ़ने की है तैयारी


70 की उम्र पार कर चुके
विधायकों पर
चल सकती कैंची

 

एमपी में बीजेपी के 45
विधायकों के कटेंगे टिकिट !


बीजेपी की विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बड़ी तैयारी, कई विधायकों के कटेंगे टिकिट !


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही साल के आखिर में होना हो लेकिन राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, ऐसे में बीजेपी भी 2023 की बड़ी तैयारी में जुट गई है मध्यप्रदेश में भी गुजरात फार्मूले पर आगे बढ़ने की बात कही जा रही है और अगर ऐसा होता है तो मध्यप्रदेश में भाजपा 45 सिटिंग विधायकों के टिकट काट सकती हैं, बताया जा रहा है कि इसके लिए पार्टी ने तीन आधार भी बनाए हैं, जिसमें लगातार तीन बार से विधायक रहने वाले नेताओं का टिकिट कटने का खतरा मंडरा रहा है, 70 की उम्र पार करने वाले विधायकों के टिकिट पर भी कैंची चल सकती है तीसरा और मुख्य आधार जनता का फीडबैक रहेगा, इसके लिए विधानसभा क्षेत्रों में ग्राउंड लेवल पर अलग-अलग सर्वे कराए जा रहे है,

वहीं नए और युवा चेहरों को इस चुनाव में आगे लाने की तैयारी की जा रही है, जिससे एंटी इनकंबेंसी खत्म करने की कोशिश की जायेगी।

अब बताते है की आखिर गुजरात फार्मूला क्या है बीजेपी ने गुजरात में सातवीं बार बीजेपी सरकार बनाने के लिए दिग्गज नेताओ के टिकिट काट दिए थे, तो वही पूरा मंत्री मंडल भी बदल दिया था जिसके बाद भाजपा ने गुजरात में बंपर जीत हासिल की थी गुजरात किले को जीतने के बाद से ही मध्य प्रदेश में भी हर तरफ गुजरात फार्मूले पर ही चुनाव लड़ने की चर्चा जोरो से हो रही है ऐसे में गुजरात फार्मूला मध्यप्रदेश में भी लगाया जा सकता है, हालांकि चुनाव जीतने के लिए भाजपा और किस तरह की रणनीति पर काम कर रही है ये तो चुनाव के समय ही पता चलेगा।

 

 

 


By - sagar tv news
01-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.