मेरे पैसे लौटा देना, गुरु जी माफ़ करना कमजोर पड़ गया,करोड़पति व्यापारी का वीडियो आया सामने

मेरे पैसे लौटा देना, गुरु जी माफ़ करना कमजोर पड़ गया,करोड़पति व्यापारी का वीडियो आया सामने

मरने से पहले बनाया वीडियो करोड़पति व्यापारी ने क्यों किया सुसाइड

मरने से पहले कपड़ा व्यापारी ने मोबाइल से वीडियो बनाया और कहा की गुरुदेव यानी बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री मुझे माफ़ कर देना कमजोड़ पड़ गया था। साथ ही कहा की कई लोगों से पैसे चाहिए जिनमें से कुछ लोगों से पैसे मिलने की उम्मीद नहीं है। अकाउंट में 29 लाख रूपये है बेटी की शादी बहुत धूमधाम से करना बच्चों की देखभाल बड़े पापा करेंगे। ये बोलकर करोड़पति कपड़ा व्यापारी ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। मामला एमपी के पन्ना का है। जहाँ मृतक संजय सेठ का वीडियो सुर्खियों में आ गया है। तो परिजनों ने एसपी-कलेक्टर से लेकर शिवराज सरकार में मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। मरने से पहले संजय सेठ के आखिरी बोल थे प्लीज मेरे पैसे दे देना। कुछ लोगों से पैसा मिलना मुश्किल है। बताया गया की 29 लाख रुपये बैंक के लाकर में रखे है। परिजनों की माने तो संजय सेठ कपड़े के अलावा हीरे का भी कारोबार करते थे। लेकिन ऐसी कौन सी वजह से जिससे उन्होंने पत्नी समेत ये कदम उठाया। सबसे बड़ी चीज ये है की ऐसा कौन सा रहस्य है जिसने दोनों पति-पत्नी को मरने मजबूर किया। संजय सेठ ने पहले अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी के सीने में गोली मारी। इसके बाद खुद गोली मार ली थी। घटना के दौरान उनका इकलौता पुत्र घर पे नहीं था। वहीं बेटी श्रेया भोपाल में थी। उन्होंने टीव्ही भी तेज कर रखी थी ताकि किसी को बंदूक की आवाज़ न आ सके।
डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसमें रुपए उधार देने का भी जिक्र है। इसमें बबलू पठान आगरा मोहल्ला, नसीम मोहम्मद इन्द्रपुरी कॉलोनी ,बबलू यादव,राजू कुशवाहा, सौरभ श्रीवास्तव अंबर रेस्टोरेंट, समेत कई लोगों के नाम लिखे हैं। मिलने वाले पैसों से बच्चों की शादी और पढ़ाई के काम आएंगे।

संजय सेठ अपना दिया हुआ पैसा मांगते दिखाई दे रहे हैं। कई प्रतिष्ठित लोगों से पैसा मिलना था। कुछ लोग मांगने पर नहीं दे रहे थे। वहीं अब परिजन शासन -प्रसाशन से न्याय की गुहार लगा रहा है।--------


By - sagar tv news
31-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.