पुलिस के भेष में लूट करने घुसे 7 नकाबपोश,एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां सात नकाबपोष पुलिस के रूप में लूट के इरादे से पहुंचे। लेकिन अपने मंसूबो पर कामयाब नहीं हो सकें। हालांकि, इन बदमाषो ने दो लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। लेकिन ग्रामीणों ने एक नकाबपोष को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार लांजी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिंझलगांव में रहने वाले इंदुप्रसाद बिहोने के घर 7 नकाबपोश लूट और डकैती करने के ईरादे से पहुंचे और अपने आपको को बालाघाट एसपी ऑफिस से आने की बात कहकर उसके घर की सर्चिंग करने लगे। इन बदमाषों ने उसके घर में अवैध हथियार का कहकर घर का सारा सामान बिखरा दिया। जब इंदुप्रसाद ने उनसे आईडी और पहचान पूछे जाने की बात कही तो सभी नकाबपोशों ने उस पर कट्टा तान दिया, साथ ही इंदुप्रसाद और उसके लडके मनोज की नकाबपोशों के साथ झूमाझपटी हो गई, जिसमें इंदुप्रसाद और मनोज को सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आई। वे लूट तो नहीं कर सके लेकिन 6 नकाबपोष अपनी मोटरसायकल से भाग खड़े हुए इसी दौरान एक नकाबपोष पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी और ग्रामीणों ने उसे लांजी पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


By - Pankaj Daharwal balaghat
31-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.