सागर से देश प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी निकलेंगे-विधायक || SAGAR TV NEWS ||
सागर नगर में विधायक शैलेन्द्र जैन के द्वारा तीन दिवसीय विधायक कप खेल महोत्सव 2023 का रंगारंग समापन पी.टी.सी. ग्राउण्ड से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, खनिज निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, संभागीय पुलिस महानिरीक्षक अनुराग कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया उपस्थित रहे। विधायक शैलेन्द्र जैन ने आमंत्रित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मलखंब की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर सभी अतिथियों ने बच्चों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया, उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता टीम/खिलाड़ियों को पुरूष्कृत किया गया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने संबोधित करते हुये कहा कि, आप सभी खिलाड़ियांे ने तीन दिन अलग-अलग स्पर्धाओं के खेलों में अपना हुनर दिखाया एवं जीत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि, जीत और हार विषय नहीं है महत्वपूर्ण बात ये है कि, आप खेल महोत्सव में हिस्सा लेकर सहभागी बने यह आपके लिये किसी जीत से कम नहीं है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया कि आपने यहॉ तीन दिन खेल भावना के साथ शांतिपूर्ण अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल महोत्सव में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओंा, खेल अधिकारियों तथा प्रशिक्षकांे का धन्यवाद किया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने विजयी खिलाडियों को शुभकामनायें दी एवं जो विजयी नहीं हो पाये है उन्हें अगले वर्ष के लिये अग्रीम शुभकामायें दी। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा हॉकी के मैच में हमारे खिलाड़ियों में वल्ड कप के फाईनल मैंच के जैसा भाव देखने को मिला बड़ा उत्साह और उमंग के साथ खिलाड़ियों ने खेल खेला।