सागर-बुजुर्गों ने कबड्डी में दिखाया युवाओं सा जोश, बचपन के दिनों को किया याद

सागर-बुजुर्गों ने कबड्डी में दिखाया युवाओं सा जोश, बचपन के दिनों को किया याद

सागर-बुजुर्गों ने कमाल कर दिया
खेल खेलकर इनाम भी जीते


सागर के जैसीनगर के ब्लॉक ग्राउंड में जनपद स्तरीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या मे बुजुर्गों ने भाग लेकर युवाओं जैसा जोष दिखाया और अपने बचपन को याद किया। उन्होंने कबड्डी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर जमकर आनंद लिया और इनाम भी जीते।


आनंद उत्सव का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह और ग्राम सरपंच नन्दलाल चढ़ार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि जब बुजुर्गों ने कबड्डी, कुर्सी दौड़ चम्मच दौड़ में भाग लिया तब लोगों ने तालिया बजाकर उनकी हौसला अफजाई की और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी, ऐसा लगा वास्तव में यही आनंद उत्सव है। बुजुर्गों ने कहा कि इस तरह के खेल हमेशा होना चाहिए। अगर ऐसे आयोजन होते रहे तो बुजुर्गों को अपनी उम्र का एहसास ही नहीं होगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें परंपरागत खेल कबड्डी, खो-खो, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकशी जैसे खेल आयोजित किए जा रहे है।


By - sagar tv news
29-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.