राजस्व मंत्री की फिसली जुबान,बोले नकली राम नाम का सहारा ले रही भाजपा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

 

कई नेता कांग्रेस से बीजेपी में आ गए हैं, लेकिन वो अभी तक भाजपा की विचारधारा में रम नहीं पाए हैं। कुछ ऐसा सागर में देखने को मिला। यहां मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जुबान फिसल गई। उन्हें कांग्रेस पर कटाक्ष करना था लेकिन बीजेपी पर ही तंज कस दिया। इससे उनकी किरकिरी हो रही है।बता दे कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत इंदौर के सांवेर में हुई कमलनाथ की सभा, जिसमें कार्यकर्ता भगवा झंडे लिए हुए थे, उसपर निशाना साध रहे थे. इसी चक्कर में वह अपनी ही पार्टी की फजीहत करवा बैठे। मंत्री ने कहा, पूरे देश में राम नाम की गूंज है. ऐसे में बीजेपी को नकली राम नाम का, भगवा झंडे का धारण करना पड़ रहा है. हालांकि उन्होंने जल्द ही अपनी गलती सुधारते हुए पार्टी का नाम सही कर लिया। गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई रामशिला यात्रा के समापन पर पहुंचे थे।


By - SAGAR TV NEWS
14-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.